{"_id":"5e46d16f8ebc3ee58c1eae7c","slug":"delhi-police-woman-constable-accused-of-fraud","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही पर धोखाधड़ी का आरोप, नौकरी के नाम पर हड़पे 3.5 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही पर धोखाधड़ी का आरोप, नौकरी के नाम पर हड़पे 3.5 लाख रुपये
Sat, 15 Feb 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के एक युवक ने दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही पर नौकरी लगवाने के नाम पर 3.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी दफ्तर में शिकायती पत्र दिया। मामले में थाना सदर प्रभारी निरीक्षक को जांच के आदेश किए गए हैं।
सदर क्षेत्र के नैनाना जाट निवासी अजय कुमार ने एसएसपी ऑफिस में दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी जान-पहचान क्षेत्र में ही किराये पर रहने वाली एक युवती से थी। अप्रैल 2019 में युवती ने बताया कि उसकी दिल्ली पुलिस में सिपाही की नौकरी लग गई है।
अजय की भी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। उसने नौकरी लगवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे। अजय ने कुछ दिन बाद रुपये दे दिए। एक महीने बाद नौकरी की कहने पर युवती ने कहा कि साहब का ट्रांसफर हो गया है। दूसरे साहब से नौकरी के लिए कहना होगा।

मामले में जांच के आदेश
इस पर दो लाख रुपये और मांगे। इस बार भी अजय ने रुपये दे दिए। मगर, अजय की नौकरी नहीं लगी। रुपये वापस मांगने पर महिला सिपाही टालमटोल करने लगी। पीड़ित ने थाना सदर में शिकायत की।
इस पर युवती ने आधी रकम वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन अब फिर से रकम देने से इनकार कर रही है। पीड़ित ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया। मामले में थाना सदर पुलिस को जांच के आदेश किए गए हैं।