फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi-Jaipur Highway Tragedy: Five friend Killed in Overspeeding Thar Crash

UP: थार की रफ्तार या फिर वजह कुछ और...गुरुग्राम हादसे में पांच दोस्तों की मौत, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा राज

Mon, 29 Sep 2025 08:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 08:54 AM IST
सार

गुरुग्राम हादसे ने पांच दोस्तों की जान ले ली। थार की रफ्तार अधिक थी या फिर किसी ने शराब तो नहीं पी रखी थी, ये राज विसरा रिपोर्ट से खुलेगा।

विज्ञापन
Delhi-Jaipur Highway Tragedy: Five friend Killed in Overspeeding Thar Crash
गुरुग्राम में थार कार के पलटने से पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-जयपुर (एनएच-48) हाईवे पर हादसे में मृत तीनों युवतियों और दोनों युवकों के शवों का शनिवार शाम को पोस्टमार्टम हुआ। यह पता नहीं चल सका कि किसी ने शराब का सेवन किया था या नहीं। विसरा को जांच के लिए फाॅरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


गुरुग्राम की साइबर सिटी में शनिवार को रफ्तार के जुनून ने पांच जिंदगियां छीन ली थीं। दिल्ली-जयपुर हाईवे के एग्जिट पाॅइंट-9 पर तेज रफ्तार थार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में आदित्य प्रताप सिंह, प्रतिष्ठा मिश्रा, लावण्या, गाैतम और ज्योति सोनी की मृत्यु हो गई थी। कपिल शर्मा घायल हुए थे।
विज्ञापन


 सभी नोएडा से कार में सिग्नेचर चाैक के पास इबोला क्लब में आए थे। क्लब से निकलने के बाद हाईवे पर आए थे। कार 100 की रफ्तार पर दाैड़ रही थी। शनिवार रात को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजन के सुपुर्द किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार, गंभीर चोटें आने के कारण मौत हुई। शराब के सेवन के बारे में विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed