फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Delhi Experts Prepare Sketches Of Woman And Girl Found Dead On Railway Track In Agra

हत्या या हादसा: 10 दिन बाद भी न हुई युवती और बालिका की शिनाख्त, दिल्ली के विशेषज्ञों ने बनाए स्केच; जांच जारी

Wed, 26 Aug 2026 10:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 10:44 AM IST
सार

बरहन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिले युवती और 10 वर्षीय बालिका के शवों की 10 दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी है, जिसके बाद दिल्ली के विशेषज्ञों से स्केच तैयार कराए गए हैं। पुलिस ने 40 ट्रेनों और 10 से अधिक स्टेशनों से जानकारी जुटाई है और अब जांच हादसे के बजाय हत्या की आशंका की ओर बढ़ रही है।
 

विज्ञापन
Delhi Experts Prepare Sketches Of Woman And Girl Found Dead On Railway Track In Agra
रेल पटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर बरहन क्षेत्र में 16 अगस्त को मिले युवती और बालिका के शवों की पहचान 10 दिन बाद भी नहीं हो सकी है। पुलिस ने दिल्ली के विशेषज्ञों से दोनों के स्केच तैयार कराए हैं। इनको पुलिस और सोशल मीडिया ग्रुप पर साझा कर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस की जांच दोनों की हत्या की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों मृतक की पहचान के लिए 40 ट्रेनों का रिकाॅर्ड खंगाला। इनमें वो ट्रेनें थीं जो 15 अगस्त की रात से 16 अगस्त की शाम तक निकली थीं। युवती और बालिका की इसी बीच किसी ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका है। हालांकि किसी की गुमशुदगी की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। इससे पुलिस घटना को हादसा नहीं बल्कि हत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन




डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों की जानकारी जुटाई गई है। इनका रेलवे टीटी से मिलान कराया गया। यह पता किया गया कि किसी डिब्बे में किसी व्यक्ति की उपस्थित दर्ज हुई हो। बाद में वह सीट पर नहीं आया हो। मगर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मृतका हुलिए से पूर्वोत्तर की रहने वाली लग रही है। बालिका उसकी रिश्तेदार हो सकती है। असम से एक युवती के गायब होने का पता चला था। इस पर असम पुलिस से बात की गई। मगर फोटो से मिलान नहीं हो सका। अब स्केच तैयार कराए गए हैं। युवती की उम्र 22 वर्ष और बालिका की उम्र 10 वर्ष होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed