फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   delhi collaage, chavi jwellars in final

देहली कोलाज अौर छवि ज्वैलर्स में होगा फाइनल

Tue, 09 Jun 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 09 Jun 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
delhi collaage, chavi jwellars in final
आगरा कालेज मैदान पर ऑल इंडिया टी-20 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। बेहद रोमांचक रहे मुकाबलों में देहली कोलाज ग्रुप ने देहली एलबी शास्त्री टीम को महज तीन रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। धुआंधार 70 रनों की पारी खेलने वाले देहली कोलाज ग्रुप के प्रमोद चांडिला ‘मैन आफ द मैच’ रहे। मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को मैच का उद्घाटन आगरा कालेज के प्राचार्य डा. मनोज रावत ने किया। टॉस जीतकर देहली कोलाज ग्रुप ने बल्लेबाजी चुनी। ओपनर जोड़ी प्रमोद चांडिला और रमीज नेमत ने पहले विकेट के लिए 104 रन की साझीदारी की। प्रमोद चांडिला ने 42 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से 70 रन और रमीज नेमत ने 38 रनों की पारी खेली। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहली एलबी शास्त्री की टीम में मोहिल अहलावत को छोड़कर कोई बल्लेबाज मजबूती से पिच पर नहीं टिक सका। मोहित ने 28 गेंदों में 49 रन बनाए। आखिरी ओवर में 16 रन जीत के लिए चाहिए थे, लेकिन एलबी शास्त्री की टीम 153 रनों के स्कोर पर आउट हो गई।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला छवि ज्वैलर्स और देहली वंडर के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव और एसपी रेलवे गोपेश नाथ खन्ना ने किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देहली वंडर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 122 रन बनाए। छवि ज्वैलर्स की ओर से अनुरीत सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। शिवम शर्मा जूनियर ने 29 और सुरेंद्र ने 30 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच देखने उमड़ी दर्शकों की भीड़
आगरा। आगरा कालेज मैदान पर सेमीफाइनल मुकाबलों को देखने के लिए देर रात तक दर्शकों की भारी भीड़ बनी रही। रात में युवाओं के साथ परिवार के लोग मैच देखने के लिए पहुंचे थे। आईपीएल मैच खेल चुके स्टार खिलाड़ी अनुरीत सिंह को देखने के लिए किशोर और युवा खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे। तीन दिनों से आगरा कालेज मैदान पर आगरा का त्यौहार क्रिकेट प्रेमियों को अपनी ओर खींच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed