फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   D.El.Ed. examinations begin tomorrow at 23 centers; Static Magistrates and supervisors have been deployed. Candidates are required to carry their Aadhaar cards to the examination centers and must have their admit cards verified.

Agra News: डीएलएड परीक्षा कल से 23 केंद्रों पर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात, अभ्यर्थियों को केंद्र पर आधार कार्ड लेकर जाना होगा, प्रवेशपत्र कराना होगा सत्यापित

Tue, 12 May 2026 01:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. examinations begin tomorrow at 23 centers; Static Magistrates and supervisors have been deployed. Candidates are required to carry their Aadhaar cards to the examination centers and must have their admit cards verified.
आगरा। जिले में डीएलएड परीक्षा बुधवार से 23 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसमें 165 कॉलेजों के करीब 15000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक तैनात किए हैं। सोमवार को अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र सत्यापित किए गए।
विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने बताया कि परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 15 मई तक और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 18 से 20 मई तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर में सात प्रश्नपत्रों की परीक्षा होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को अपना आधार कार्ड लेकर केंद्र पर जाना होगा। परीक्षा के लिए 575 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। पहले दिन द्वितीय सेमेस्टर के करीब 9500 अभ्यर्थियों में से 4000 ने प्रवेशपत्र सत्यापित कराए।
विज्ञापन



बीएसए, डायट और डीआईओएस स्तर पर सचल दलों का गठन किया गया है। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के सामने ही प्रश्नपत्र के पैकेट खोले जाएंगे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य रहेगी। किसी भी केंद्र पर लापरवाही मिलने पर संबंधित व्यवस्थापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed