फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   degu

27 स्थानों पर मिले डेंगू के लार्वा

Fri, 19 Aug 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
degu
फिरोजाबाद। सुहागनगरी पर डेंगू का खतरा फिर मंडरा रहा है। बृहस्पतिवार को जिले में 27 स्थानों पर लार्वा मिले हैं। नगर के इंद्रा नगर शहर 13 स्थानों पर लार्वा मिला है। लार्वा मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें सतर्क हो गईं। टीमों ने मौके पर पहुंचकर लार्वा को नष्ट कराया। दवा का छिड़काव भी कराया। कूलर और बर्तनों में भरे पानी को खाली कराया गया। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन

शहर के इंद्रा नगर में 13 स्थानों पर इंद्रा नगर कॉलोनी में लावा मिलने की पुष्टि हुई है। सत्य नगर में तीन स्थानों पर लार्वा मिला। रामनगर पुलिस चौकी के निकट तीन स्थानों, रामनगर में ही एक अन्य घर में, मलिकपुर में एक, शिवपुरी कॉलोनी टूंडला, श्रीराम नगर कॉलोनी कोटला रोड़, शिवपुरी टूंडला, ओझा नगर में दो और इंद्रापुरी क्षेत्र में भी लार्वा मिलने की पुष्टि टीमों ने की है। सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रही हैं। लोगों को जागरूक कर रही हैं कि कहीं भी बारिश का पानी रुकने न दें। सफाई का विशेष ध्यान रखें। ताकि डेंगू से बचा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed