फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   degu

एसीएमओ, पत्नी-बेटी समेत 19 मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 19 Aug 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
degu
एसीएमओ, पत्नी-बेटी समेत 19 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 19 केस सामने आए हैं। इन संक्रमितों में स्वास्थ्य विभाग में तैनात अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उनकी पत्नी और बेटी भी हैं। कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर स्वास्थ्य विभाग ने संसाधन जुटाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि गंभीर मरीज न होने के कारण सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वर्तमान में सक्रिय केसों की संख्या 44 है।

संक्रमित मिले एसीएमओ जिले में कोरोना टीकाकरण के नोडल अधिकारी भी हैं। उनकी पत्नी और बेटी भी जांच में संक्रमित मिलीं हैं। एसीएमओ तीसरी डोज लगवाने के बाद भी संक्रमित हो गए हैं। इधर, नौशेहरा में तीन वर्षीय बालिका, गांधी नगर गली में 28 वर्षीय युवक, भारौल में 24 वर्षीय युवक, नूरपुर में 22 वर्षीय युवती, पचवान में 16 वषीय किशोरी, आसफाबाद में 22 वर्षीय युवती, बोधाश्रम में 21 वर्षीय युवती, हिमांयूपुर में 24 वर्षीय युवती, झलकारी नगर में 40 वर्षीय युवती, कटरा सुरानान में 35 वर्षीय महिला और टूंडला स्थित एक मेडिकल कॉलेज में एक छात्र कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि टीकाकरण जरूर करा लें। संक्रमित होने पर जांच जरूर कराएं और कोविड नियमों का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed