फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Degrees will be delivered to students through colleges

कॉलेजों के माध्यम से छात्रों तक पहुंचाई जाएंगी डिग्रियां

Sun, 10 Oct 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Degrees will be delivered to students through colleges
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में लंबित छात्रों की डिग्रियां कॉलेजों के माध्यम से उन तक पहुंचाई जाएगी। इन डिग्रियों के लिए कॉलेज छात्रों से कोई शुल्क नहीं लेंगे। इसकी भी व्यवस्था की जाएगी। विश्वविद्यालय में करीब 7.5 लाख डिग्रियां छपी हुई रखी हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों को डिग्री के लंबित मामलों के प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि डिग्रियां जल्द से जल्द और निशुल्क छात्रों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि जब मार्कशीट कॉलेजों के माध्यम से दी जाती है तो डिग्री भी उपलब्ध कराई जा सकती है। छात्रों की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जानकारी डाल दी जाएगी कि उन्हें डिग्री प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। विश्वविद्यालय की ओर से एक-दो फोन नंबर भी दे दिया जाएगा। यदि किसी कॉलेज में डिग्री के लिए रुपये मांगे जाते हैं तो छात्र-छात्राएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि इस माह के अंत में या नवंबर में हर जिले में डिग्री वितरण के लिए मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी डिग्रियां प्राप्त कर लें। विश्वविद्यालय में डिग्री के लिए लंबित ऑनलाइन आवेदन का भी निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed