फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Degrees distributed to 167 students

Agra News: 167 छात्र छात्राओं को बांटी गई उपाधियां

Sat, 10 Dec 2022 06:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
Degrees distributed to 167 students
कासगंज। वीके जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में शिक्षा सत्र वर्ष 2014 से शिक्षा सत्र 2021 तक बीएड छात्र छात्राओं को उपाधि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इन शिक्षा सत्र के 167 छात्र छात्राओं को उपाधि बांटी गई। कुलपति ने इन सत्रों के कॉलेज में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को अपने हाथों से उपाधि एवं मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र 2014-15 में प्रथम स्वेता राजपूत, द्वितीय जागृति वर्मा, तृतीय अर्चना, शिक्षा सत्र 2015-17 में प्रथम अमित कुमार, द्वितीय वेद प्रकाश, तृतीय शैलेंद्र कुमार, सत्र 2016-18 में प्रथम तेजेंद्र प्रताप, द्वितीय प्रियंका यादव, तृतीय अतिव आलम, सत्र 2017-19 में प्रथम शिल्पी अग्रवाल, द्वितीय लता देवी, तृतीय ललिता, सत्र 2018-20 में प्रथम अर्शिका, द्वितीय दीपिका, तृतीय प्रियंका सिंह, सत्र 2019-21 में प्रथम शिवांगी अग्रवाल, द्वितीय दीपक कुमार, तृतीय सुगंधा राठौर को उपाधि एवं मेडल प्रदान किए। कार्यक्रम में शमिल होने वाले अतिथियों को पटका ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. राधा कृष्ण दीक्षित ने किया। कार्यक्रम संयोजक गौरव माहेश्वरी रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र बोहरे, केए कॉलेज प्राचार्य अशोक रुस्तगी, एमजी डिग्री कॉलेज प्राचार्य डा. रानू शर्मा, राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डा. अफरोज आलम, डा. एसके रावत, राव मुकुल मान सिंह, संतोष माहेश्वरी, अशोक सिसोदिया, राजेंद्र मिश्रा, सौरभ साहू, राजकुमार, अनिल शर्मा, मोहित साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से बांधा समां
कासगंज। वीके जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में आयोजित उपाधि वितरण समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा छात्र पल्लवी गहलोत,, शिवानी, चंचल, अनीता ने अपनी धरती अपना अंबर अपना हिंदुस्तान गीत का बाध्य यंत्रों के माध्यम से गायन किया। वहीं छात्रा हिना ने नगाड़ा संग ढोल बाजे गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed