{"_id":"69e2a7f13817ec34c20ea745","slug":"defects-in-the-work-of-cm-grid-scheme-recommendation-of-fine-agra-news-c-25-1-agr1067-1037914-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में खामियां, जुर्माने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में खामियां, जुर्माने की संस्तुति
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम की टीम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क व सीवर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था पर पांच लाख रुपये के जुर्माने की संस्तुति की गई है।
सहायक अभियंता कृष्ण गोपाल और अधिशासी अभियंता दीपांकर सिंह ने शुक्रवार को अमर होटल से इंदिरा पुरम क्रॉसिंग तक के कार्यों का निरीक्षण किया। वाटर वर्क्स डिपो (डबल ट्री हिल्टन) से इंदिरापुरम क्रॉसिंग तक स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने का काम चल रहा था। वहीं अमर होटल से इंदिरापुरम क्रॉसिंग तक सीवर लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर था। निर्माण स्थल पर धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा था, जिससे सड़क पर धूल उड़ रही थी। चाणक्य होटल के बीच पानी की पाइपलाइन में लीकेज भी मिला, जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी निरीक्षण में उजागर हुई। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। इस पर साइड इंजीनियर और सुपरवाइजर को फटकार लगाई गई। टीम ने संबंधित कार्यदायी संस्था पर नगर आयुक्त से पांच लाख रुपये जुर्माना लगाने की संस्तुति की गई। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी लापरवाही सामने आएगी, संबंधित एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा।