फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepti's name etched in the annals of history.

Agra News: इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दीप्ति का नाम

Sat, 11 Jul 2026 01:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Deepti's name etched in the annals of history.
दी​प्ति शर्मा 
आगरा। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर शुक्रवार को नया इतिहास लिखा गया। 142 साल में पहली बार यहां महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को शुरू हुए इस ऐतिहासिक मुकाबले में आगरा की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उनके मैदान पर उतरते ही आगरा के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

लॉर्ड्स पर खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है। ऐसे में आगरा की बेटी दीप्ति का इस ऐतिहासिक टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करना शहर के लिए गर्व की बात है। युवा खिलाड़ियों का मानना है कि दीप्ति अपने प्रदर्शन से इस ऐतिहासिक मुकाबले को और यादगार बनाएंगी। क्रिकेट समीक्षक नरेंद्र शर्मा ने कहा कि लॉर्ड्स में पहला महिला टेस्ट विश्व क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक अवसर है। दीप्ति का बड़े मुकाबलों में प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। युवा क्रिकेटर हर्षिका उपाध्याय ने कहा कि दीप्ति दीदी हम जैसे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं। लॉर्ड्स जैसे मैदान पर उन्हें भारत के लिए खेलते देखना गर्व का पल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed