फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepti was the special guest at the star-studded evening.

Agra News: सितारों से सजी शाम में दीप्ति बनीं खास मेहमान

Mon, 24 Nov 2025 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Deepti was the special guest at the star-studded evening.
नीता अंबानी को पुरस्कार देतीं दी​प्ति
आगरा। महिला क्रिकेट विश्वकप की विजेता और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा ने शनिवार की रात मुंबई में आयोजित सितारों से सजी शाम में अपनी खास उपस्थिति से आगरा को गौरवान्वित किया। कार्यक्रम में दीप्ति ने रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को सम्मानित कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड की दिग्गज हस्तियां मौजूद थीं। दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने बताया कि समारोह में शाहरुख खान, रणवीर सिंह, करण जौहर, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, क्रिकेट और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल थीं।
विज्ञापन


मंच पर दीप्ति के पहुंचते ही माहौल तालियों से गूंज उठा। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने आगे बढ़कर दीप्ति की पीठ थपथपाई और उन्हें गले लगाकर कहा कि आपने देश को गौरवान्वित किया है। यह पल दीप्ति के लिए ही नहीं बल्कि आगरा के खेल प्रेमियों के लिए भी बेहद भावुक करने वाला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में एक्टर रणवीर सिंह ने दीप्ति का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज तक ले गए। रणवीर के इस अंदाज ने समारोह में मौजूद लोगों से लेकर सोशल मीडिया पर मौजूद फैंस तक को दीप्ति का मुरीद बना दिया। नीता अंबानी को सम्मानित करने के बाद दीप्ति ने मंच से संबोधन भी दिया। सुमित शर्मा ने कहा कि दीप्ति को इस तरह बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड के बीच सम्मान मिलता देखकर गर्व होता है।

महिला क्रिकेट के नए युग की पहचान बन चुकी दीप्ति शर्मा अब सिर्फ क्रिकेटर नहीं, बल्कि देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। मुंबई के इस मंच पर उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर साबित किया कि आगरा की यह बेटी किसी भी स्तर पर चमकने का जज्बा रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed