फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepti Sharma returns to form, India get a big relief ahead of the World Cup with the win

Agra News: फॉर्म में लौटीं दीप्ति शर्मा, जीत के साथ भारत को मिली वर्ल्ड कप से पहले बड़ी राहत

Mon, 27 Apr 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Deepti Sharma returns to form, India get a big relief ahead of the World Cup with the win
दी​प्ति शर्मा 
आगरा। खराब फॉर्म पर उठ रहे सवालों के बीच दीप्ति शर्मा ने दमदार प्रदर्शन कर दक्षिण अफ्रीका पर 14 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई । इस मुकाबले की असली कहानी स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की दमदार वापसी की है। उन्होंने बल्ले से 36 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में चार ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट लिए। लंबे समय से फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों के बीच दीप्ति ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन

टी 20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले दीप्ति की फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का कारण बनी हुई थी। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं मिलने से टीम मैनेजमेंट भी दबाव में था। हालांकि इस मैच में दीप्ति ने अपने अनुभव और कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। उनके इस प्रदर्शन से भारतीय खेमे में राहत की लहर है। वर्ल्ड कप से पहले टीम को जिस भरोसे की जरूरत थी, वह दीप्ति ने अपने खेल से दे दिया है।
विज्ञापन

बस फॉर्म का था इंतजार
दीप्ति बड़ी खिलाड़ी हैं, बस फॉर्म का इंतजार था। उन्होंने सही समय पर वापसी की है, जो टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ा प्लस है। तूलिका कपूर, सदस्य , डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed