फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepti Sharma named Wisden Cricketer of the Year, a historic achievement that has brought joy to sports fans in Agra.

Agra News: दीप्ति शर्मा बनीं विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर, ऐतिहासिक उपलब्धि पर आगरा के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर

Wed, 15 Apr 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Deepti Sharma named Wisden Cricketer of the Year, a historic achievement that has brought joy to sports fans in Agra.
दी​प्ति शर्मा 
आगरा। ताजनगरी की शान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। उन्हें खेल की प्रतिष्ठित पत्रिका विजडन ने साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना है। इसकी जानकारी मिलते ही आगरा के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। दीप्ति के पिता श्रीभगवान शर्मा और माता सुशीला शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि हमें बेटी पर गर्व है।
विज्ञापन

दीप्ति की सफलता के पीछे उनके भाई और कोच सुमित शर्मा तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हेमलता काला की प्रेरणा भी अहम है। दीप्ति शर्मा को हेमलता काला के ही मार्गदर्शन ने शुरुआती दौर में दिशा दी, जिसका परिणाम आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रहा है। दीप्ति शर्मा की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि आगरा के खेल इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने इसे आगरा क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। दीप्ति शर्मा को यह सम्मान उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मिला है। बीते समय में उन्होंने कई अहम मुकाबलों में गेंद और बल्ले दोनों से निर्णायक भूमिका निभाई। दीप्ति के शानदार प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्वकप की ट्रॉफी उठाई थी। दीप्ति की इस उपलब्धि से उनके घर में खुशी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

दीप्ति ने अपनी काबिलियत हर स्तर पर साबित की है। उन्होंने मेहनत और लगन से विश्व स्तर पर पहचान बनाई बनाई है। विजडन अवाॅर्ड मिलने पर परिवार में सभी बहुत खुश हैं। - सुमित शर्मा, भाई और कोच
------------

दीप्ति का विजडन अवॉर्ड जीतना आगरा क्रिकेट के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। इससे यहां के खिलाड़ियों को नई दिशा और आत्मविश्वास मिलेगा। - सुनील जोशन, अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन
-------

दीप्ति की मेहनत, अनुशासन और निरंतरता ही उनकी सफलता की असली वजह है। वह हमेशा से समर्पित खिलाड़ी रही हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। - हेमलता काला, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर।

---------------
क्या है विजडन
विजडन क्रिकेटर्स अल्मनाक, ब्रिटेन की एक प्रतिष्ठित वार्षिक क्रिकेट पत्रिका है। इसे क्रिकेट की बाइबिल भी कहा जाता है। 1864 से हर साल प्रकाशित होने वाली इस किताब में दुनिया भर के क्रिकेट मैचों के आंकड़े, स्कोरकार्ड, खिलाड़ियों के रिकॉर्ड, इतिहास और विस्तृत विश्लेषण शामिल होते हैं। इसकी शुरुआत प्रसिद्ध क्रिकेटर जॉन विजडन ने 1864 में की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed