{"_id":"69097e6a6398f1c4eb09a3d4","slug":"deepti-sharma-a-wave-of-joy-among-cricket-fans-in-agravictory-has-given-new-impetus-to-women-players-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepti Sharma: आगरा के क्रिकेट प्रमियों में खुशी की लहर, इस जीत से महिला खिलाड़ियों को मिला नया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepti Sharma: आगरा के क्रिकेट प्रमियों में खुशी की लहर, इस जीत से महिला खिलाड़ियों को मिला नया उत्साह
Tue, 04 Nov 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Nov 2025 09:47 AM IST
सार
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत की शानदार जीत की मुख्य नायिका बनकर उभरीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर पूरे देश के साथ शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा
- फोटो : ICC
विस्तार
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत की शानदार जीत की मुख्य नायिका बनकर उभरीं ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर पूरे देश के साथ शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) के अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा कि दीप्ति शर्मा ने भारत की महिला क्रिकेट टीम को एक नई दिशा दी। जिस से प्रेरित होकर देश, प्रदेश एवं शहर की महिला खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा और उत्साह मिला है।
एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने कहा कि वर्ल्ड कप में दीप्ति शर्मा के हरफनमौला प्रदर्शन एवं वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के खिताब से पूरा शहर गर्व महसूस कर रहा है। एसोसिएशन के संरक्षक गोपाल गुप्ता ने कहा कि हमें ऐसी बेटी पर गर्व है। सिटीजन क्रिकेट क्लब के सचिव मुईन बाबू ने कहा कि वर्ल्ड कप में भारत को मिली ऐतिहासिक जीत में शहर की बेटी दीप्ति शर्मा ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। यह महिला क्रिकेट के नए युग की शुरुआत है।
क्रिकेटर सर्वेश भटनागर ने कहा कि दीप्ति शर्मा का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। आज तक पुरुष हो या महिला क्रिकेटर कोई भी वर्ल्ड कप में 20 विकेट से ज्यादा और 200 रन दोनों नहीं बना सका है। दीप्ति ने यह रिकॉर्ड बनाया है। उपाध्यक्ष विजय भार्गव, पूर्व भारतीय चयनकर्ता हेमलता काला, अनीस राजपूत आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया।