फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepotsav will be celebrated in Ekarsanand on 21st and 22nd

Agra News: एकरसानंद में 21 और 22 को मनाया जाएगा दीपोत्सव

Fri, 19 Jan 2024 04:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Jan 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav will be celebrated in Ekarsanand on 21st and 22nd
एकरसानंद में 21 और 22 को मनाया जाएगा दीपोत्सव
विज्ञापन

मंदिरों को सजाने के साथ तैयारियां हुई तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दैवी संपद मंडल के प्रधान केंद्र श्री एकरसानंद आश्रम में शुक्रवार को संजीव मिश्र वैद्य ने पत्रकारों के साथ वार्ता की। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्री रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को जनपद में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। एकरसानंद आश्रम और संस्कृत कॉलेज सहित सभी स्थानों पर 21 और 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए आश्रम और आसपास के मंदिरों की सजावट की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि श्री रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर एकरसानंद आश्रम में 21 जनवरी से रामचरित मानस का संगीतमयी अखंड पाठ शुरू होगा जो 22 को समाप्त होगा। 21 जनवरी को छोटी दिवाली और 22 जनवरी को बड़ी दिवाली के स्वरूप में मनाते हुए दीपोत्सव मनाया जाएगा। 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से एलईडी के माध्यम से अयोध्या धाम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। मध्यान्ह सीतापति की प्रतिमा की स्थापना होते ही उन्हें भाेग लगाकर आश्रम में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वार्ता के दौरान सूर्यकांत त्रिपाठी, श्यामजी दीक्षित, रामखिलाड़ी यादव, ब्रजेश शर्मा, सचिन दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed