{"_id":"697f7e49308cf911db048369","slug":"deepak-murder-case-one-named-accused-and-three-others-arrested-agra-news-c-421-1-khe1002-741-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दीपक हत्याकांड में एक नामजद संग तीन और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दीपक हत्याकांड में एक नामजद संग तीन और गिरफ्तार
विज्ञापन
दीपक हत्याकांड में एक और नामजद सहित तीन युवक गिरफ्तारफोटो 2मृतक दीपक फाइल फोटो गिरफ्तार अभिय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेरागढ़। दीपक हत्याकांड में एक और नामजद सहित तीन आरोपियों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब तक छह में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एक अन्य अब भी पुलिस पकड़ से दूर है।
4 दिसंबर को गांव कैथोली निवासी दीपक (20) के साथ गांव के दबंगों ने मारपीट की थी। 29 दिसंबर को उपचार के दौरान दीपक की मृत्यु हो गई। मृतक दीपक के पिता ने प्राथमिकी में तीन नामजद और तीन अज्ञात युवकों पर दीपक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इनमें से पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह नामजद अभियुक्त आशू उर्फ योगेश (19) निवासी धोबीपाड़ा कस्बा खेरागढ़ को कागारौल रोड स्थित मंडी के समीप से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा रोहित शर्मा (19) निवासी ऊंटगिरी रोड कस्बा खेरागढ़ और नीरज कुशवाह (20) निवासी सुंदर कॉलोनी कस्बा खेरागढ़ को भी गिरफ्तार किया गया है। इनसे एक मोबाइल और बाइक बरामद की है। सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व पुलिस नामजद नाबालिग आरोपी पीयूष निवासी पहाड़ी कला और मोहित (20) निवासी महुआखेड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसीपी खेरागढ़ प्रीता दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शेष एक आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।