{"_id":"6843bc53df911cbdf801d11a","slug":"deepak-got-trapped-in-such-a-melodious-voice-case-of-fraud-of-rs-49-lakh-will-surprise-you-2025-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: इतनी सुरीली आवाज, जिसके चक्कर में फंस गए दीपक... 49 लाख रुपये की ठगी का ये मामला कर देगा हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इतनी सुरीली आवाज, जिसके चक्कर में फंस गए दीपक... 49 लाख रुपये की ठगी का ये मामला कर देगा हैरान
Sat, 07 Jun 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 07 Jun 2025 09:43 AM IST
सार
सुरीली आवाज में जिस युवती ने कॉल किया, उसके जाल में कमला नगर की दीपक जैन इस कदर फंस गए कि 49 लाख रुपये की ठगी हो गई।
विज्ञापन
युवती की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik- ai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपरिचित दो युवतियों से दोस्ती करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवतियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग कर घर बैठे ज्यादा रुपये कमाने का लालच दिया। उन्होंने भरोसा कर निवेश करना शुरू किया तो धीरे-धीरे 49 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
कर्मयोगी एन्क्लेव, कमलानगर निवासी दीपक जैन ने पुलिस को बताया कि अप्रैल महीने में उनके व्हाट्सएप पर दो युवतियों ने संपर्क किया। उन्होंने अपने नाम गायत्री और सानवी बताए। कुछ दिनों बात करने के बाद दोनों ने लैंड प्राइम लिमिटेड और एम इंट्राग्लोबल सेवन एक्स डॉट काॅम ऑनलाइन साइट पर निवेश करने की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें - सोहेल के नहीं कांपे हाथ: गला दबाकर हत्या...फिर लाश को ईंट से कुचलता रहा, कत्ल की ऐसी वारदात; कांप गया कलेजा
ये भी पढ़ें - सोहेल के नहीं कांपे हाथ: गला दबाकर हत्या...फिर लाश को ईंट से कुचलता रहा, कत्ल की ऐसी वारदात; कांप गया कलेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर बाजार में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर जल्द करोड़ों रुपये कमाने का लालच दिया। उन्होंने भरोसा कर निवेश शुरू किया। पहले ऑनलाइन वेबसाइट पर बने खाते में निवेश की रकम के साथ मुनाफे की रकम भी मिली। खाते में ट्रांसफर भी हुई। इसके बाद साइबर ठगों ने जल्द करोड़ रुपये कमाने का सपना दिखाया।
ये भी पढ़ें - UP: मर्चेंट नेवी की महिला कर्मचारी का यौन शोषण...जिसने लगवाई नौकरी, वो ही लूटता रहा आबरू, दर्ज हुआ केस
ये भी पढ़ें - UP: मर्चेंट नेवी की महिला कर्मचारी का यौन शोषण...जिसने लगवाई नौकरी, वो ही लूटता रहा आबरू, दर्ज हुआ केस
टास्क देकर 30 अप्रैल से 8 मई तक 14 बार में 49 लाख रुपये निवेश के नाम पर ट्रेडिंग अकाउंट की साइट पर पर बने खाते में ट्रांसफर करा लिए। दोनों साइट पर मुनाफा डाॅलरों में दिखने लगा। कीमत करीब 1.38 करोड़ रुपये बन रही थी। उन्होंने रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने का प्रयास किया तो नहीं हुए।
ये भी पढ़ें - रेलवे में नई व्यवस्था: फर्जी आधार से नो एंट्री, एम आधार एप तुरंत पकड़ लेगा चालाकी, इसलिए ये गलती न करें
ये भी पढ़ें - रेलवे में नई व्यवस्था: फर्जी आधार से नो एंट्री, एम आधार एप तुरंत पकड़ लेगा चालाकी, इसलिए ये गलती न करें
इस पर ठगों ने टैक्स के 30 प्रतिशत रुपये पहले जमा करने को बोल दिया। कहा कि बिना टैक्स के रुपये ट्रांसफर किए खाते में जमा नहीं नही आएगी। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाने की पुलिस जांच कर रही है।