फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   deepak famous on international lavel

अंतर्राष्ट्रीय फलक पर चमकी दीपक की प्रतिभा

Sun, 29 Nov 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 29 Nov 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
deepak famous on international lavel
शहर के एक युवा की साहित्यिक प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय फलक पर चमक रही है। 13 साल की उम्र में लिखे गए इंग्लिश उपन्यास ओल्गा रदियानोवा को अमेरिकी प्रकाशक पैट्रिज ने प्रकाशित किया है। दो महीने पहले यह उपन्यास ऑनलाइन लॉन्च हुआ है। इसी के साथ 28 साल के दीपक श्रीवास्तव के लेखन को मुकाम मिल गया है।
विज्ञापन

नुनिहाई निवासी दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि यह कल्पनात्मक उपन्यास है। रशियन लड़की ओल्गा 13 साल की उम्र में अनाथ हो जाती है। उसकी मां मरते समय उसे अपने सौतेले भाई को सौंप जाती है। वह उसे लेकर अमेरिका चला जाता है। वहां पर उसकी नानी ओल्गा को देह के सौदागरों को बेच देती है। उसके बाद ओल्गा का संघर्ष शुरू होता है। उस नरक भरी जिंदगी से मुक्ति पाने के लिए वह जद्दोजहद करती है। यह उपन्यास मैंने 13 साल की उम्र में लिखा था। मन में ख्याल आया और मैं लिखता चला गया। 15 वर्ष बाद 12-13 देशोें में ऑनलाइन लॉन्च हुआ है। यह सभी ई कॉमर्स कंपनियों पर उपलब्ध है।   
विज्ञापन

दीपक श्रीवास्तव कविताएं भी लिखते हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की जॉब छोड़कर लेखन कार्य आरंभ किया। वह कोचिंग में भी पढ़ाते हैं। अब वह अगले उपन्यास पर काम कर रहे हैं। उसकी थीम साइकोलॉजिकल वार और इकॉनोमिक स्लेव है। अंडरवर्ल्ड के विपरीत एक अपर वर्ल्ड भी है, जिसका चुनाव हम खुद करते हैं। वह कानून के दायरे में रहकर भी हमारा शोषण करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed