फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deepak Chahar Rahaul Chahar in India’s squad for T20 against West Indies

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में आगरा के चाहर भाइयों का चयन, टी-20 में करेंगे धमाल

Mon, 22 Jul 2019 12:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Deepak Chahar Rahaul Chahar in India’s squad for T20 against West Indies
क्रिकेटर दीपक चाहर और राहुल चाहर
ताजनगरी के चाहर बंधु का टीम इंडिया में एक साथ चयन हुआ है। वेस्ट इंडीज दौरे के लिए दोनों को टी-20 टीम में जगह मिली है। फिरकी के जादूगर राहुल चाहर पहली बार और स्विंग के सुल्तान दीपक चाहर दूसरी बार टीम इंडिया का हिस्सा बने हैं। टी-20 सीरीज तीन अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन


टी-20 टीम में राहुल चाहर एकमात्र नया चेहरा हैं। दीपक चाहर आठ जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक मैच खेल चुके हैं। दीपक और राहुल चचेरे भाई हैं। दीपक के पिता लोकेंद्र चाहर और राहुल के पिता देशराज चाहर सगे भाई हैं। 
विज्ञापन


देशराज की शादी लोकेंद्र चाहर की पत्नी की बहन से हुई है। दीपक चाहर टीम इंडिया की वर्ल्ड कप टीम के साथ बॉलिंग प्रैक्टिस कराने के लिए मौजूद रहे। चाहर बंधु से पहले इरफान पठान और यूसुफ पठान भी टीम इंडिया में एक साथ खेल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चाहर बंधु आईपीएल में धूम मचा चुके हैं। दीपक चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हैं, जबकि राहुल मुंबई इंडियन्स की ओर से। पिछली बार आईपीएल फाइनल में दोनों भाई फाइनल में आमने सामने थे।

बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए पिता ने छोड़ दी थी नौकरी
दीपक चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर एयरफोर्स में थे। उनकी इच्छा थी कि बेटा क्रिकेटर बने। दीपक का जन्म 07 अगस्त 1992 को आगरा में हुआ था। वह जब दस साल के थे, तभी पिता ने जयपुर की जिला क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिला दिया था।

पिता को लगा कि सपना पूरा करने के लिए बेटे को और समय देना होगा, इसलिए उन्होंने एयरफोर्स की नौकरी छोड़ दी। वह रोज दीपक को बाइक से एकेडमी तक ले जाते थे। दीपक कहते हैं, मेरे पहले कोच पापा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed