फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deed canceled but still construction work going on on the land

Agra News: बैनामा निरस्त फिर भी जमीन पर हो रहा निर्माण कार्य

Tue, 28 May 2024 04:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Deed canceled but still construction work going on on the land
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के देवी बाईपास रोड स्थित फलाहारी आश्रम के निकट जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। हाईकोर्ट की स्टे और डीएम कार्यालय द्वारा बैनामा निरस्त किए जाने के बाद भी रसूखदार यहां निर्माण करा रहे हैं। पीड़ित ने डीएम, उप निबंधक कार्यालय और कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कब्जा रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बड़ी नगरिया निवासी सियाराम पुत्र पुत्तूलाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से शिकायत की। बताया कि उसकी मैनपुरी देहात फलाहारी आश्रम के निकट लगभग तीन बीघा जमीन पड़ी है। इस जमीन का पूर्व में नगला रते निवासी एक रसूखदार ने अपनी जमीन बताकर सात लोगों के नाम बैनामा कर दिया था। इसके खिलाफ पीड़ित वर्ष 2009 में हाईकोर्ट पहुंच गया और स्टे ले आया।
विज्ञापन

इसके अलावा मामला डीएम न्यायालय में भी पहुंचा। जहां वर्ष 2016 में तत्कालीन डीएम लोकेश एम ने सभी बैनामा निरस्त कर दिए। इसके बाद भी अब रसूखदार के परिजन जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत भेजी है। जिसमें निर्माण रुकवाकर उसे कब्जा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed