फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Decreasing light due to delay in treatment after eye injury

शोध में खुलासा: आंख में चोट के बाद इलाज में देरी से कम हो रही रोशनी, पुरुषों की संख्या अधिक

Sun, 19 Mar 2023 11:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह हितेश सिंह, आगरा
हितेश सिंह, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 11:23 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में विकलांगता प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचने वाले 40 वर्ष से कम उम्र के लोगों पर किया गया शोध।

विज्ञापन
Decreasing light due to delay in treatment after eye injury
आंख - फोटो : istock

विस्तार

आंख में चोट लगने के बाद इलाज कराने में देरी लोगों को भारी पड़ रही है। आंखों की रोशनी कम हो रही है। मरीज जितनी देर करता जाता है, समस्या उतनी अधिक बढ़ जाती है। एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में इस पर शोध किया गया है।
विज्ञापन


नेत्र रोग की डॉ. स्निग्धा सेन की देखरेख और विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव व डॉ. पिंकी वर्मा के मार्गदर्शन में डॉ. मुकेश प्रकाश ने आंखों की विकलांगता का प्रमाणपत्र बनवाने आने वाले 40 वर्ष से कम आयु के मरीजों पर शोध किया है। डॉ. मुकेश प्रकाश ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2020 से जून 2022 तक 172 लोगों पर काम किया। अधिकतर लोगों में ट्रॉमा (चोट लगने) की वजह से आंखों की रोशनी कम हुई। 
विज्ञापन


इसमें भी खेती का काम करने वाले मजदूरों की संख्या अधिक रही। काम करने के दौरान उनकी आंख में चोट आई। डॉक्टरों के पास समय से पहुंचे नहीं या मनमाना उपचार कर लिया। इससे उनकी समस्या बढ़ गई। डॉ. मुकेश प्रकाश का कहना है कि लोग समय से इलाज कराने के लिए पहुंचते तो आंखों की रोशनी बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 से 100 फीसदी तक चली गई रोशनी

जिन 172 लोगों पर शोध कार्य किया गया, उसमें से 64.53 फीसदी पुरुष और 35.47 फीसदी महिलाएं थीं। 31 से 40 वर्ष की उम्र वालों की संख्या सर्वाधिक 41.27 फीसदी रही। 36.62 फीसदी लोगों में 75 फीसदी रोशनी चली गई थी। 24.48 फीसदी लोगों में 40 फीसदी रोशनी और 20.9 फीसदी लोगों में 30 फीसदी आंखों की रोशनी कम हो गई थी। जबकि 18 फीसदी मरीज ऐसे थे, जिनमें 100 फीसदी रोशनी चली गई थी। मरीजों में जागरुकता की कमी की वजह से ऐसा हुआ। यदि ये जागरूक होते और समय से इलाज कराते तो अधिकतर की आंख की रोशनी कम होने से बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed