फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Declining greenery in the district, forest area limited to half percent

जिले में घट रही हरियाली, आधा प्रतिशत तक ही सिमटा वन क्षेत्र

Sat, 20 Mar 2021 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Declining greenery in the district, forest area limited to half percent
मैनपुरी। जिले में हरियाली साल दर साल घटती जा रही है। आरक्षित वन क्षेत्र भी आधा प्रतिशत तक ही समिट कर रह गया है। हर साल हरियाली बढ़ाने के लिए लगाए जाने वाले पौधे भी देखरेख के अभाव में वृक्ष बनने से पहले ही दम तोड़ रहे हैं। दूसरी और रोड चौड़ीकरण व निजी कार्यों के लिए हजारों पेड़ अब तक काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन

आगरा मंडल के सभी जिलों में से मैनपुरी में हरियाली सबसे कम है। यहां केवल 1428 हेक्टेयर क्षेत्रफल ही आरक्षित वन क्षेत्र है, जो जिले के कुल क्षेत्रफल का महज आधा प्रतिशत है। साल दर साल वन विभाग और अन्य विभाग लाखों पौधे रोपता है। लेकिन देखरेख के अभाव में ये सूख जाते हैं। वन विभाग ग्राम समाज की भूमि पर पौधे रोपता है। इसे तीन वर्ष बाद ग्राम समाज को वापस दे दिया जाता है।
विज्ञापन

अन्य विभागों की ओर से रोपे गए पौधों को देखने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की ही होती है। विभागों की अनदेखी के ये पौधे या तो सूख जाते हैं या जानवर इन्हें तोड़ जाते हैं। बीते साल ही वन विभाग ने 35.39 लाख पौधे रोपे थे। इसमें 21.99 लाख पौधे अन्य विभागों ने लगाए थे, इनमें से अधिकांश पौधे खत्म हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सालों में काटे 16 हजार से अधिक पेड़
पेड़ों के लगातार कटान से हरियाली लगातार कम होती जा रही है। बीते तीन सालों में रोड चौड़ीकरण में 16 हजार से अधिक पेड़ काटे गए। इसमें जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए 11377 पेड़ काटे गए। भोगांव-शिकोहाबाद फोरलेन के लिए पांच हजार के करीब पेड़े काटे गए। इसके अलावा निजी कार्यों के लिए भी लोगों ने पेड़ों का अंधाधुंध कटान किया यह लगातार जारी है।
मंत्री और अधिकारियों के पौधे भी सूखे
बीते वर्ष जुलाई में वन महोत्सव के तहत आबकारी मंत्री और अधिकारियों ने भोगांव रोड पर पौधरोपण किया था। ये पौधरोपण सहकारिता विभाग ने कराया था। इसमें आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री का लगाया गया पौधा अब गायब हो चुका है। अधिकारियों के रोपे गए पौधे भी सूख गए हैं। सुरक्षा न होने से जानवर बचे हुए पौधों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
27.32 लाख पौधे रोपित करने का है लक्ष्य
इस साल वन विभाग ने कुल 27.32 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया है। जुलाई में आयोजित वन महोत्सव के दौरान ये पौधे रोपे जाएंगे। इसमें वन विभाग की ओर से 10.38 लाख और 16.94 लाख पौधे अन्य विभाग रोपेंगे। इसके लिए वन विभाग ने नर्सरी तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

फैक्ट फाइल
-35.39 लाख रोपे गए बीते वर्ष पौधे
-1428 हेक्टेयर ही है जिले में आरक्षित वन क्षेत्र
जिले में आरक्षित वन क्षेत्र कम होने से वन विभाग के सामने समस्या आती है। लगातार प्रयास है कि अधिक से अधिक पौधे रोपित कर उनकी देखभाल कराई जाए। अन्य विभागों द्वारा रोपित पौधों की देखभाल करने के लिए भी उन्हें कहा जाता है। इस बार भी बड़ी संख्या में पौधे रोपित किए जाएंगे।
अखिलेश पांडेय, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एवं वन प्रभाग मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed