फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   December had the best air quality AQI remained in bad category for only three days

Agra AQI: दिसंबर में रही सबसे अच्छी हवा, सिर्फ तीन दिन खराब श्रेणी में रहा एक्यूआई

Tue, 31 Dec 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Dec 2024 10:04 AM IST
सार

वर्ष 2024 का अंतिम महीना दिसंबर वायु प्रदूषणों के आंकड़ों की बाजीगरी में बेहद अच्छा रहा। पूर्व के पांच साल में एक भी दिन हवा अच्छी नहीं थी, लेकिन इस पूरे माह एयर क्वालिटी इंडेक्स 12 दिन तक अच्छी श्रेणी में रहा। 

 

विज्ञापन
December had the best air quality AQI remained in bad category for only three days
प्रदूषण (सांकेतिक फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिसंबर के महीने में इस बार आगरा के लोगों ने अच्छी हवा में सांस ली है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक इस पूरे माह एयर क्वालिटी इंडेक्स 12 दिन तक अच्छी श्रेणी में रहा। 15 दिनों तक हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रही, जबकि सिर्फ तीन दिन एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इस महीने एक्यूआई 48 तक भी पहुंचा जो मानसून के दिनों में ही रहता है।
विज्ञापन


 

बीते साल वर्ष 2023 के दिसंबर में एक दिन हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में और दो दिन खराब श्रेणी में थी, वहीं 24 दिन यह संतोषजनक श्रेणी में बनी रही थी। एक दिन भी एक्यूआई 50 के पास यानी अच्छी श्रेणी में नहीं आ सका था। पांच साल पहले पूरे महीने मेें 18 दिन आगरा की हवा बहुत खराब, 12 दिन खराब श्रेणी में दर्ज की गई थी। यह पहला मौका है, जब दिसंबर के महीने में हवा की गुणवत्ता बेहतर रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा के मुताबिक इस बार मौसम साफ रहा। बारिश भी हुई, जिससे धूल कण कम रहे वहीं हवा भी अच्छी चली है, जिससे स्मॉग नहीं रह पाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को 52 रहा एक्यूआई
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को आगरा का एक्यूआई 52 दर्ज किया गया। पूरे शहर में एक्यूआई 100 के नीचे दर्ज किया गया जो अच्छी श्रेणी में है। हालांकि संजय प्लेस की हवा पूरे शहर में सबसे अच्छी रही, जबकि दयालबाग और ताजमहल के पास शाहजहां पार्क जैसी जगहों की हवा संजय प्लेस से खराब रही।

 
विज्ञापन

जगह एक्यूआई
मनोहरपुर 51
रोहता 61
संजय प्लेस 48
आवास विकास 53
शाहजहां पार्क 87
शास्त्रीपुरम 72
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed