{"_id":"6753b3de0d1dc4cdbb00f926","slug":"debtors-murdered-the-farmer-and-buried-his-body-in-the-field-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: कर्जदारों ने किसान की हत्या कर शव खेत में दबाया, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कर्जदारों ने किसान की हत्या कर शव खेत में दबाया, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 07 Dec 2024 08:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 07 Dec 2024 08:03 AM IST
सार
गांव खरका, थाना देवगढ़, मुरैना निवासी रामप्रेमी सिंह (70) खेती के साथ ब्याज पर रुपये देते थे। रकम देने पर लोगों से जेवरात गिरवी रखवाते थे। बरहन के गांव कटका में उनकी ननिहाल है। यहां पर रामप्रेमी ने 20 से 25 लोगों को 12 से 14 लाख रुपये तक ब्याज पर देख रखे थे।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्याज वसूलने मुरैना (मध्य प्रदेश) से बरहन के गांव कटका आए रामप्रेमी (70) की कर्जदारों ने हत्या कर शव को खेत में दबा दिया। पिता के घर नहीं आने पर बेटे ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को महिला सहित 4 को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। गांव खरका, थाना देवगढ़, मुरैना निवासी रामप्रेमी सिंह (70) खेती के साथ ब्याज पर रुपये देते थे। रकम देने पर लोगों से जेवरात गिरवी रखवाते थे।
विज्ञापन
बरहन के गांव कटका में उनकी ननिहाल है। यहां पर रामप्रेमी ने 20 से 25 लोगों को 12 से 14 लाख रुपये तक ब्याज पर देख रखे थे। हर महीने के पहले सप्ताह ब्याज लेने आते थे। इस बार 1 दिसंबर को ममेरे भाई रामवीर के घर आए थे। बेटे अजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि सुबह उन्होंने लोगों से ब्याज की रकम ली। दोपहर के बाद लापता हो गए। बेटे ने शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक पिता को कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस पर मामा रामवीर को सूचना दी। 2 दिसंबर को थाना बरहन में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
एसीपी के अनुसार, सुनीता से रामप्रेमी की नजदीकी भी हत्या की वजह बनी। सुनीता की नजदीकी पहले तेजवीर से थी। एक साल पहले रामप्रेमी से मिली। उनसे रुपये लेने लगी। तेजवीर का बकाया था, अब वह रामप्रेमी को भी रकम नहीं देना चाहती थी। इसलिए वारदात में शामिल हुई।
विज्ञापन