{"_id":"5c24c265bdec22570a4200df","slug":"debt-farmer-death-of-heart-attack-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान की दिल का दौरा पड़ने मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे किसान की दिल का दौरा पड़ने मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 27 Dec 2018 05:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 27 Dec 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
किसान भूरी सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में कर्ज में डूबे किसान की सदमे में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। फसल की सिंचाई करते समय वह अचानक गिर पड़े थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
थाना अछनेरा के गांव महुअर निवासी भूरी सिंह पुत्र लोकीराम किसान थे। उनकी गांव में ही 2 बीघा जमीन है। जिसमें उन्होंने गेहूं की फसल की थी। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे वह फसल की सिंचाई कर रहे थे।
तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मेड़ से गिर गए। यह देख पड़ोसी किसानों के होश उड़ गए। जानकारी होते ही परिजन पहुंचे। वे किसान को इलाज के लिए आगरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि भूरी सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। भूरी सिंह के 4 पुत्र हैं। पवन, गोवर्धन, भूपेंद्र और योगेंद्र। दोनों बड़े बेटों की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार भूरी सिंह पर साढे़ चार लाख रुपये साहूकारों का कर्जा है। जिसे लेकर परेशान रहते थे। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।