{"_id":"62990baca2078b48d01c1a47","slug":"death-tundla-news-agr535626714","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला, मौत
टूंडला(फिरोजाबाद)। बृहस्पतिवार दोपहर टूंडला स्टेशन पर पानी लेने उतरी एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने समय गिर गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बिहार के जिला मधुवनी थाना अंधराठाढ़ी अंतर्गत गांव मैलम निवासी आरती सिंह (33) पति सत्येंद्र प्रताप सिंह व बच्चों के साथ कोटा से पटना जा रही थी। पूरा परिवार अजीमाबाद एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में यात्रा कर रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे करीब ट्रेन टूंडला स्टेशन पर पहुंची तभी आरती पानी लेने ट्रेन से उतर गई। वह नल से पानी भरकर ट्रेन में चढ़ पाती इससे पहले ही ट्रेन चल पड़ी। हादसे के बाद पति व बच्चे भी चेन पुलिंग कर टूंडला स्टेशन पर उतर गए। वहीं राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।