{"_id":"61f8294e162c8c4ed351a45e","slug":"death-of-two-patients-suffering-from-heart-and-respiratory-problems-mainpuri-news-agr522944891","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में सर्दी के बीच ह्दय और सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में ह्दयाघात और सांस लेने की दिक्कत के चलते दो मरीजों की मौत हो गई। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 679 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। तीन मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 679 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव ध्यानपुर निवासी सियाराम की 75 वर्षीय पत्नी कर्मश्री को रविवार की रात ह्दयाघात पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी 60 वर्षीय संतकुमार वर्मा को रविवार की रात सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से सोमवार को ह्दय के तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
बाल रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे 132 मरीज
सोमवार को जिला अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य के कक्ष में सोमवार को सर्वाधिक 132 मरीज पहुंचे। उन्होंने बताया कि अधिकतर मरीज कोल्ड डायरिया और सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे।