{"_id":"60c793098ebc3e53db32c24d","slug":"death-of-two-patients-suffering-from-different-diseases-mainpuri-news-agr4958060182","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न बीमारियों से पीड़ित दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न बीमारियों से पीड़ित दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के दो मरीजों की अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। यहां 434 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 27 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए।
गांव रठेरा निवासी ईश्वर सिंह का 21 वर्षीय पुत्र अंकित पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। उसके फेंफड़ों में संक्रमण था। परिजन उसका हरियाणा के एक अस्पताल में उपचार करा रहे थे। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। देर शाम गमगीन माहौल में गांव रठेरा में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर निवासी विशुनदयाल की 55 वर्षीय पत्नी गंगा श्री को अस्थमा की दिक्कत होने पर परिजनों ने रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में सोमवार को 434 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें पेटदर्द और डायरिया के मरीजों की संख्या अधिक थी। 27 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए। इनमें सात में डायरिया के लक्षण दिखे।
विज्ञापन
------
जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की मौत हुई है। 27 मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती कराया गया है। -डॉ. अरविंद कुमार गर्ग सीएमएस