फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of two patients including a girl suffering from fever

बुखार से पीड़ित बच्ची सहित दो मरीजों की मौत

Fri, 15 Apr 2022 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Death of two patients including a girl suffering from fever
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में अन्य बीमारियों के साथ ही बुखार के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। शहर के मोहल्ला मदारगेट चुंगी निवासी बुखार से पीड़ित एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला ने सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी से हार्ट, सांस की दिक्कत और अन्य बीमारियों से पीड़ित सात मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। अवकाश के चलते ओपीडी 12 बजे की ही थी जिसमें 572 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 22 मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए भर्ती कराया। जिनमें से सात मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मदारगेट चुंगी निवासी राधा सक्सेना की 10 माह की पुत्री निधि सक्सेना को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहर के मोहल्ला ककरैया निवासी सोबरन सिंह की 72 वर्षीय पत्नी नन्हीं देवी को खून की उल्टी होने पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात नन्हीं देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग का कहना था कि नन्हीं देवी की हालत गंभीर थी उन्हें रेफर कर दिया गया था लेकिन परिजन नहीं ले गए इसके बाद भी उनका हर संभव उपचार कराया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। वहीं बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed