{"_id":"6141ed7c8ebc3e69ab410fa8","slug":"death-of-three-patients-including-a-young-man-suffering-from-fever-mainpuri-news-agr5076787178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित युवक सहित तीन मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित युवक सहित तीन मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव/ बेवर। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित तीन मरीजों की मौत हो गई। कई मरीजों का गंभीर हालत में अलग-अलग स्थानों पर उपचार कराया जा रहा है।
शहर की गिहार कॉलोनी निवासी मिजाजी लाल के 30 वर्षीय पुत्र सोनू को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। बुधवार को उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बेवर के इटावा रोड निवासी संजीव यादव के 19 वर्षीय पुत्र अंशुल को बुखार आ रहा था। परिजन उसे लेकर नोएडा के एक निजी अस्पताल में गए, उपचार के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। भोगांव तहसील क्षेत्र के गांव नगला दिन्ना निवासी कोमल सिंह की 50 वर्षीय पत्नी राजवती को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने मंगलवार को उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। कोमल सिंह ने बताया कि उसके परिवार में उसकी 21 वर्षीय पुत्री प्रियंका व 23 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार व अन्य संबंधी भी बुखार की चपेट में हैं। उसने अपने पुत्र और पुत्री को सीएचसी कुरावली पर भर्ती कराया है।