फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of teenage girl under suspicious circumstances

Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत

Mon, 05 Feb 2024 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Death of teenage girl under suspicious circumstances
कासगंज। पटियाली के नगला किशोरपुर में रविवार की सुबह एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सोनम (17) निवासी नगला किशोरपुर की हुई। उसके भाई संजू ने बताया कि जब वह रविवार की सुबह बिस्तर से नहीं उठी तो वह उसके कमरे में गया। उसने उसे आवाज देकर उठाया। लेकिन वह नहीं जगी। उसने उसकी रजाई को हटाकर देखा तो सोनम मृत अवस्था में थी। उसने चीख-पुकार की तो गांव के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम के द्वारा मौके से साक्ष्य संकलित किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मां सुमिरा देवी शनिवार को रिश्तेदारी में हुई थी। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि किशोरी के गले पर चोट के निशान हैं। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैं। वहीं शक के आधार पर भाई संजू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed