{"_id":"63946f40a3dfb25a5b47fcf4","slug":"death-of-mbbs-student-police-waiting-for-the-government-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस छात्र की मौत: शासन की रिपोर्ट का इंतजार, कॉलेज की प्राचार्या सहित पांच के खिलाफ दर्ज है मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस छात्र की मौत: शासन की रिपोर्ट का इंतजार, कॉलेज की प्राचार्या सहित पांच के खिलाफ दर्ज है मुकदमा
Sat, 10 Dec 2022 05:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Dec 2022 05:06 PM IST
सार
सीओ टूंडला प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शासन की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। शासन की रिपोर्ट आने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में एमबीबीएस के छात्र शैलेंद्र शंखवार की मौत के मामले में पुलिस दोषियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर चुकी है। पुलिस अफसरों को शासन से आने वाली जांच रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एमबीबीएस के छात्र शैलेंद्र शंखवार द्वारा तीन दिसंबर को मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर बने हॉस्टल के रूम नंबर 215 में फंदे पर लटककर जान दे दी थी। छात्र शैलेंद्र और उसके परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा नेशनल हाईवे जाम कर जिला अस्पताल परिसर में देर रात तक धरना प्रदर्शन किया था। नारखी पुलिस ने छात्र शैलेंद्र के पिता उदय सिंह शंखवार की तहरीर पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा को नामजद करते हुए पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद छात्रों ने जिला अस्पताल में किए जा रहे आंदोलन को समाप्त किया था।
इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के साथ ही जांच सीओ टूंडला प्रवीण कुमार तिवारी को सौंपी गई थी। सीओ टूंडला प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित के बयान दर्ज किए गए हैं। सीओ टूंडला प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शासन की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। शासन की रिपोर्ट आने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Firozabad: एसडीएम टूंडला की गाड़ी ट्रक से टकराई, मक्खनपुर के पास हुआ हादसा