फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM Tundla car collided with truck accident happened near Makhanpur Firozabad

Firozabad: एसडीएम टूंडला की गाड़ी ट्रक से टकराई, मक्खनपुर के पास हुआ हादसा

Sat, 10 Dec 2022 04:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 04:44 PM IST
सार

थानाध्यक्ष मक्खनपुर राजेश पांडेय का कहना है कि हादसे में एसडीएम टूंडला की गाड़ी टकरा जाने से घायल हुए है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
SDM Tundla car collided with truck accident happened near Makhanpur Firozabad
accident - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हलपुरा के समीप एसडीएम टूंडला सतेंद्र सिंह की गाड़ी आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। गाड़ी टकराने के कारण अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में मौजूद एसडीएम घायल हो गए। उनको उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

सांती गांव के पास हुआ हादसा

एसडीएम टूंडला सत्येंद्र सिंह शनिवार को सुबह सरकारी गाड़ी से बाईपास रोड होते हुए जा रहे थे। सांती के समीप ही पहुंचे थे कि उनकी गाड़ी आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। बताया गया है कि ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए जाने के कारण ये हादसा हुआ। एसडीएम की गाड़ी टकराने के साथ गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया। गाड़ी में सवार एसडीएम टूंडला सतेंद्र सिंह घायल हो गए।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स 

हादसा होने की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर थानाध्यक्ष मक्खनपुर राजेश पांडेय के साथ ही सीओ शिकोहाबाद सहित काफी स्टाफ पहुंच गया। घायल एसडीएम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम से घटनाक्रम की जानकारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खनन की सूचना पर जा रहे थे एसडीएम

बताया जा रहा है कि एसडीएम टूंडला सतेंद्र सिंह टीम के साथ खनन की सूचना पर मौके पर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। थानाध्यक्ष मक्खनपुर राजेश पांडेय का कहना है कि हादसे में एसडीएम टूंडला की गाड़ी टकरा जाने से घायल हुए है। मामले की जांच की जा रही है। वाहन का पता लगाने के साथ ही चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed