फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of child injured in accident

Agra News: दुर्घटना में घायल बालक की मौत

Sun, 24 Nov 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Death of child injured in accident
सिढ़पुरा। थाना क्षेत्र के गांव बाजितपुर के पास दुर्घटना में घायल बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे 19 नवंबर को एक कार ने टक्कर मार दी थी। तभी से उसका आगरा में उपचार चल रहा था। जहां उसने रविवार की सुबह दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव बाजितपुर निवासी रबित (11) पुत्र विनोद कुमार 19 नवंबर की दोपहर को अपने पिता को खाना देने के लिए खेत पर जा रहा था। इस दौरान वह सिढ़पुरा गंजडुंडवारा मार्ग पर पहुंचा था कि तभी उसे तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल रबित को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से परिजन उसे उपचार के लिए आगरा स्थित निजी अस्पताल में ले गए। यहां उसका उपचार चल रहा था लेकिन रविवार की सुबह रबित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बालक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed