{"_id":"5be3baccbdec22696e0e5628","slug":"death-of-a-person-by-fire-in-the-grain-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के अगले दिन अनाज मंडी जलकर खाक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के अगले दिन अनाज मंडी जलकर खाक, एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में आग।
मथुरा में दीपावली के अगले दिन अनाज मंडी में बड़ा हादसा घटा। मंडी बुरी तरह आग से घिर गई। एक व्यक्ति की जान चली गई। आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना गुरुवार सुबह की है।
विज्ञापन
मथुरा के थाना हाइवे क्षेत्र में अनाज की मंडी है। गुरुवार की सुबह चार बजे मंडी में अचानक आग लग गई। आग की लपटों से पूरी मंडी घिर गई। मंडी की एक दुकान में अढ़तिया का लड़का सो रहा था। वह आग से बच नहीं सका और उसकी जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग से आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खा हो गईं। उसमें लाखों का सामान रखा हुआ था। घटना के बाद अढ़तियों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि मंडी में अनाज रहता है। यहां अराजकतत्वों बेधड़क आते-जाते रहते हैं। यहां कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन
वहीं मथुरा के कोसीकला में आग लग गई।कोलीकला के बटन गंट इलाके में एक प्रोविजन स्टोर की दुकान में आग लग गई। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।