फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of a farmer who went to see the groundnut crop

Agra News: मूंगफली की फसल देखने गए किसान की मौत

Sun, 09 Jul 2023 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Death of a farmer who went to see the groundnut crop
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव एलाऊ निवासी एक किसान अपनी मूंगफली की फसल देखने के खेत पर गया और वहीं मौत हो गई। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन ने किसान की मौत की वजह फसल में हुआ नुकसान बताया। हालांकि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव एलाऊ निवासी किसान रामवीर सिंह चौहान (45) ने इस वर्ष खेत में मूंगफली की फसल की थी। रामवीर को अच्छी फसल होने की उम्मीद थी, लेकिन कई दिनों से लगातार और रुक-रुक कर हो रही बरसात के पानी से मूंगफली की फसल ड़ूब कर बर्बाद हो गई। खेत में पानी भरे होने से मूंगफली सड़ने लगी है। शुक्रवार की देर शाम रामवीर फसल को देखने के लिए गए थे।
विज्ञापन

वहां उन्होंने पौध को उखाड़ कर देखा तो वह सड़ चुकी थी। इसके कुछ देर बाद ही परिजन को सूचना मिली कि रामवीर खेत पर अचेत पड़े हुए हैं। जानकारी होने के बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन का कहना है कि फसल में हुए नुकसान का सदमा रामवीर बर्दाश्त नहीं कर सके और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed