फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death of a farmer who went to his field to water his fields

Agra News: पानी लगाने खेत पर गए किसान की मौत

Tue, 20 Feb 2024 05:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 20 Feb 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
Death of a farmer who went to his field to water his fields
पानी लगाने खेत पर गए किसान की मौत
विज्ञापन

- गांव टोडरपुर में हुई घटना, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर में सोमवार की रात खेत में पानी लगाने के लिए गए किसान की मौत हो गई। परिजन ने सुबह खेत पर जाकर देखा तो शव पड़ा हुआ था। मौत का सही कारण जानने के लिए परिजन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

गांव टोडरपुर निवासी किसान भारत सिंह (45) सोमवार की रात खाना खाकर अपने खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। रात को वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजन ने सोचा कि वहीं पर सो गए होंगे। सुबह होने के बाद भी जब भारत घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान हो गए। खेत पर जाकर देखा तो वहां किसान का शव पड़ा हुआ था। किसान का शव अकड़ा हुआ था, लग रहा था कि रात को किसी समय उनकी मौत हुई थी। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए साक्ष्य एकत्र किए। किसान की मौत किस कारण से हुई। इसका पता लगाने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन ने बताया कि भारत की पत्नी मानसिक रूप से बीमार हैं। उनके तीन पुत्रियां हैं। पिता की मौत के बाद अब पुत्रियों के आगे भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। मृतक के चचेरे भाई अंतराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसान की मौत के बाद घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed