फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   death

नलकूप कनेक्शन पाने को 116 किसान परेशान

Mon, 03 Aug 2020 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
death
मैनपुरी। सिंचाई के लिए नलकूप कनेक्शन पाने को 116 किसान परेशान हैं। किसानों द्वारा औपचारिकताएं पूरी कर देने के बाद भी उनके संयोजन नहीं हो पा रहे हैं। किसान बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

खेतों की सिंचाई करने के लिए किसान नलकूप कनेक्शन पाने को बिजली विभाग में आवेदन करते हैं। आवेदन करने वाले किसानों का आरेाप है कनेक्शन पाने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर देने के बाद भी उनके संयोजन शुरू नहीं हो सकाहै। 116 किसानों के आवेदन विभाग में लंबित हैं। आवेदन करने वाले किसान सोनेलाल, राजेंद्र सिंह, प्रेमपाल, राजवीर सिंह, सुभाष चंद्र, अमर सिंह का कहना है छह सात महीने पहले आवेदन करने के बाद भी उनके संयोजन नहीं हो सके हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी स्टोर में सामान नहीं होने की बात कहकर लौटा देते हैं।
विज्ञापन

निजी नलकूपों का सिचंाई में सहारा
किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए निजी नलकूपों का ही सहारा होता है। कई स्थानों पर नहर, माइनर और रजबहा से भी किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। दूसरे के नलकूप से सिंचाई करने पर किसानों पर अतिरिक्त खर्चा आता है। जिसके चलते संपन्न किसान निजी नलकूप लगाने के इच्छुक रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों द्वारा निजी नलकूप के लिए 116 आवेदन बिजली विभाग में लंबित हैं। किसान यूनियन कई बार विद्युत अधिकारियों से मिल चुकी है। डीएम को भी ज्ञापन दिए हैं। कर्मचारी स्टोर में सामान नहीं होने का बहाना बनाकर लौटा देते हैं।

तिलक सिंह राजपूत, अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन
जिन आवेदनों में औपचारिकताएं पूरी होती हैं। उनमें तत्काल कनेक्शन दिए जाते हैं। औपचारिकताएं पूरी नहीं होने, आवेदक के डिफॉल्टर होने पर आवेदक को जानकारी देकर फाइल रोक दी जाती है। संपूर्ण औपचारिकताओं वाली कोई फाइल लंबित नहीं है।
रविकुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed