फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   "Death is not compensated

‘मौत’ पर मुआवजा नहीं

Wed, 18 Mar 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 18 Mar 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसल बर्बादी के सदमे से जिले में हुई किसानों की मौत के मामलों को जिला प्रशासन ने खारिज कर दिया है। साथ ही फसलों के नुकसान के आकलन की सर्वे रिपोर्ट को भी नहीं माना है। डीएम ने तहसीलकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि दो दिन में नुकसान का आकलन ग्रामसभा नहीं, गाटा संख्या के आधार पर होना चाहिए। ताकि हर पीड़ित किसान को उसकी फसल का उचित मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से आलू, जौ, गेहूं, सरसों आदि कि फसल बर्बाद हो गई। इस सदमे से कुछ किसानों ने दम तोड़ दिया। आकाशीय बिजली गिरने से भी किसानों की मौत हुई। हालांकि प्रशासन ने सदमे से हुई मौतों के मामले को खारिज कर दिया है। फसलों के नुकसान के आकलन में सभी छह तहसीलों के कर्मचारी लगे हैं। मंगलवार रात को डीएम ने सर्वे रिपोर्ट की समीक्षा बैठक बुलाई। खामियां मिलने पर रिपोर्ट खारिज कर दी। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजकुमार ने बताया कि डीएम ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक गांव में प्रभावित किसानों के नाम, गाटा संख्या, क्षति की रिपोर्ट सहित आंकड़े प्रस्तुत किए जाएं।  
विज्ञापन

इनबाक्स...
सदमे से मौत के मामले खारिज
आगरा। एडीएम वित्त राजकुमार ने बताया कि जिले में बिजली गिरने की वजह से तीन लोगों की मौत हुई थी, उन पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि दे दी गई है। फसल के नुकसान सदमा लगने से जिले में कोई मौत नहीं हुई है। सोमवार को फतेहपुर सीकरी में गंगाराम की मौत के मामले में उनका कहना था कि किसान के आलू कोल्ड स्टोर में पहुंच चुके हैं, करीब 100 बोरी आलू खेत में थे वे भी उसके घर पहुंच गए थे। किसान बीमार चल रहा था। मंगलवार को एत्मादपुर के रूपधनू गांव में किसान 50 वर्षीय गायत्री देवी की मौत को भी फसल बर्बाद होने के सदमे से नहीं हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व नहीं वसूला जाएगा
आगरा। एडीएम वित्त राजकुमार ने बताया कि शासन ने किसानों से राजस्व वसूली नहीं करने के आदेश दिए हैं। सरकारी कर्ज पर वसूली में रियायत दी जाएगी।
पीस पार्टी करेगी भूख हड़ताल
पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर बुधवार से भूख हड़ताल का एलान किया है। कार्यकर्ता पूर्वाह्न 11 बजे से दीवानी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा के समक्ष हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed