फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death in passenger bus from Jodhpur to Fatehabad

Agra News: जोधपुर से फतेहाबाद के लिए बैठी सवारी की बस में मौत

Tue, 09 Jan 2024 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Death in passenger bus from Jodhpur to Fatehabad
फतेहाबाद। स्लीपर बस में बैठी सवारी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। बस के स्टाफ को थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे फतेहाबाद टोल प्लाजा पर पहुंचने पर इसकी जानकारी हो सकी।
विज्ञापन




बस चालक लालाराम निवासी भावी थाना बिलाड़ा जोधपुर ने थाना फतेहाबाद में सूचना दी कि वह अपनी स्लीपर बस से जोधपुर से सवारी भरकर एक्सप्रेस से लखनऊ जा रहा था। जोधपुर से विनोद कुमार (31) निवासी लोहेड़ा थाना सिणधरी बाड़मेर राजस्थान फतेहाबाद टोल प्लाजा 21 के लिए बैठा था। सुबह 9:00 बजे के करीब टोल प्लाजा से 2 किलोमीटर पहले सवारी को उतारने के लिए आवाज़ लगाई तो उसका उत्तर नहीं आने पर हेल्पर गज्जाराम निवासी लोहीरा बाड़मेर जोधपुर को भेजा। उसने सीट पर जाकर देखा तो विनोद मृत अवस्था में पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। बैग में दवाइयां रखी थी। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक लालाराम ने बताया कि टोल प्लाजा के पास वहां के तीन लोगों की ओर से ढाबे संचालित किए जाते हैं। उन्हीं पर काम करने के लिए आया था।प्रभारी निरीक्षक फ़तेहाबाद देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed