फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death certificate sought birth certificate issued in agra nagar nigam

गजब का हाल: मृत्यु प्रमाणपत्र मांगा, जारी कर दिया जन्म प्रमाणपत्र; सीएम पोर्टल पर हुई शिकायत

Fri, 02 Aug 2024 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 09:52 AM IST
सार

आगरा नगर निगम में हाल चौंकाने वाला है। एक युवक ने अपनी मां के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत भी की, लेकिन वहां भी फर्जी आख्या लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।  
 

विज्ञापन
Death certificate sought birth certificate issued in agra nagar nigam
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र की ऑनलाइन फीडिंग में गड़बड़ियां सामने आई हैं। मां के मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने पर बाबू ने बेटे के जन्म का प्रमाणपत्र जारी कर दिया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी फर्जी आख्या लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन


 

नगर निगम से जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुआ था। जिसे लेकर उपनिबंधक, सेनेटरी इंस्पेक्टर, सपुरवाइजर सहित आठ लोगों के खिलाफ जांच लंबित है। नया मामला मृत्यु प्रमाणपत्र मांगने पर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का सामने आया है। आवास विकास कॉलोनी निवासी राकेश अग्रवाल की मां की मृत्यु 2013 में हुई थी। तब उन्होंने कम्प्यूटराइज्ड मृत्यु प्रमाणपत्र मिला था। अब ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कम्प्यूटराइजड प्रमाणपत्र को ऑनलाइन फीडिंग कराने के लिए उन्होंने सभी दस्तावेज निगम में बाबू अंकित चाहर को उपलब्ध कराए। 2004 में राकेश अग्रवाल ने अपने बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाया था। जो ऑनलाइन फीड हो चुका था। जब मां का ऑनलाइन मृत्यु प्रमाणपत्र लेने पहुंचे तो बाबू ने उन्हे बेटे के जन्म का प्रमाणपत्र थमा दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। शिकायत का निस्तारण कर दिया लेकिन आवेदक की समस्या जस की तस है। वहीं, इस संबंध में जनसुनवाई प्रभारी एडीएम प्रोटोकॉल ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

 
विज्ञापन

एक-एक हजार रुपये की हो रही वसूली
नगर निगम में जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के नाम पर एक-एक हजार रुपये की वसूली हो रही है। जिसकी शिकायत व साक्ष्य जनप्रहरी संस्था प्रबंधक नरोत्तम सिंह शर्मा ने नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल उपलब्ध कराए। नगरायुक्त ने अवैध वसूली करने वालों के विरुद्ध् एफआईआर के आदेश दिए। नरोत्तम सिंह शर्मा का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार हो रहा है। शिकायत व साक्ष्य के बावजूद नगरायुक्त ने एफआईआर नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed