Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Death Certificate Row Sparks Chaos at Fatehabad Hospital Four Detained

Agra: मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर बवाल...अस्पताल संचालक सहित चार को थाने ले गई पुलिस, जानें पूरा मामला

Fri, 28 Nov 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 09:27 AM IST
सार

मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर अस्पताल संचालक और मृतक महिला के घरवालों में झगड़ा हो गया। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल संचालक सहित चार को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Death Certificate Row Sparks Chaos at Fatehabad Hospital Four Detained
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद में अवंती चौक स्थित सरोज अस्पताल में बृहस्पतिवार को मृत्यु प्रमाण पत्र आए मृतक के परिजन और अस्पताल संचालक में विवाद हो गया। आरोप है कि संचालक ने प्रमाण पत्र बनाने से इंकार कर दिया। इसका विरोध करने पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस अस्पताल संचालक सहित चार को पकड़कर थाने ले आई। हालांकि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


थाना डौकी क्षेत्र के गांव भटाकी पीपरी निवासी महेश ने पुलिस को बताया कि 7 नवंबर की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी मिथलेश को सरोज अस्पताल लाए थे। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल संचालक ने उन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया था, जहां पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसी दिन शाम को पत्नी की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था।महेश का कहना है कि बृहस्पतिवार को वह परिजन के साथ मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अस्पताल पर आए थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि अस्पताल संचालक अजय ने प्रमाणपत्र देने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। मामले की जानकारी पर फतेहाबाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। साथ ही अस्पताल संचालक समेत चार को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल संचालक अजय के पिता रघुवीर सिंह का कहना है कि परिजन आते ही मारपीट पर उतारू हो गए। इससे उनके हाथ में चोटें आई हैं। आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने आई उनकी नातिन के साथ भी हाथापाई की। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार का कहना है कि मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed