{"_id":"62a8ce3b9a57d811412424c1","slug":"death-agra-news-agr536901014","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलकल विभाग के ठेका कर्मी की टैंकर से दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलकल विभाग के ठेका कर्मी की टैंकर से दबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलकल विभाग के ठेका कर्मी की टैंकर से दबकर मौत
- मुआवजा, मृतक की पत्नी को नौकरी दिलाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जलकल विभाग के टैंकर चालक की सोमवार रात मोहल्ला श्रीनगर जलेसर रोड पर टैंकर के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब चालक ट्रैक्टर निकालने के लिए टैंकर को स्टैंड पर खड़ा कर रहा था। मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मृतक की पत्नी को नौकरी और मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जलकल विभाग में धरना शुरू कर दिया। इससे शहर की सफाई व्यवस्था और टैंकरों से क्षेत्रों में सप्लाई पहुंचाने का कार्य भी प्रभावित हो गया।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी विशाल शर्मा (45) परिवार के साथ उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला टापापैंठ में निवास करते थे। विशाल जलकल विभाग में चालक के पद पर ठेका कर्मचारी थे। सोमवार रात करीब 11 बजे वे टैंकर लेकर साथी धीरज के साथ जलेसर रोड श्रीनगर गए थे। बताया जाता है कि विशाल टैंकर से ट्रैक्टर को अलग करने के लिए टैंकर को खड़ा करने के लिए स्टैंड लगा रहा था। तभी स्टैंड निकल गया और टैंकर के नीचे विशाल दब गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने किसी तरह से विशाल को टैंकर के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां विशाल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। विशाल की मौत की खबर पर जलकल विभाग के अफसरों के साथ थाना पुलिस और मृतक के परिजन भी अस्पताल आ गए। सदर विधायक मनीष असीजा व अधिकारियों के आश्वासन के बाद उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने आंदोलन खत्म किया। तब कहीं जाकर शव का पोस्टमार्टम हो सका।