{"_id":"6195e83ff71dec38a06113a4","slug":"dear-hunt-in-farah-mathura-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा : गांव शहजादपुर गुर्जर में हिरन के बच्चे का शिकार, दो सगे भाइयों सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा : गांव शहजादपुर गुर्जर में हिरन के बच्चे का शिकार, दो सगे भाइयों सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट
Thu, 18 Nov 2021 11:14 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:14 AM IST
सार
कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक हिरन के बच्चे को पकड़ा जा रहा था। इसके बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और कार्रवाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के फरह के गांव शहजादपुर गुर्जर के जंगल में ग्रामीणों ने हिरन के एक बच्चे का शिकार कर डाला। आरोप है कि शिकारियों ने उसके मांस को खा लिया। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की नींद खुली और जांच पड़ताल के बाद तीन ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीण के खेत से कुछ खून के सैंपल लिए हैं। जिसे जांच के लिए भेजा गया है। यह सैंपल हिरन के खून के बताए जा रहे हैं।
दरअसल, शहजादपुर गुर्जर गांव में 4-5 दिन पूर्व ग्रामीणों ने हिरन को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था, जिसमें राजस्थान सीमा के जंगल से आया एक हिरन का बच्चा फंस गया। कुछ लोगों का कहना है कि हिरन के बच्चे को कुत्तों ने मार डाला तो कुछ का कहना है कि हिरन को मारकर उसका मांस खा लिया गया। जाल में हिरन फंसने का वीडियो कई दिन से वायरल हो रहा था।
बुधवार सुबह वन विभाग के पास यही वायरल वीडियो पहुंचा, जिसमें फरह के गांव शहजादपुर गुर्जर के ग्रामीण हिरन का शिकार करते दिखे। वन विभाग के रीजनल ऑफिसर राजेश परमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उन्होंने इस संबंध में कई ग्रामीणों से बात की। इसके बाद थाना फरह में शहजादपुर निवासी दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि वन विभाग के सब इंस्पेक्टर रन सिंह की तहरीर पर प्रेमचंद व गुड्डू पुत्रगण राधेश्याम व उनके पड़ोसी देवो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फरह थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर के जंगलों में हिरन का शिकार करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि वन विभाग के सब इंस्पेक्टर रन सिंह की तहरीर पर प्रेमचंद व गुड्डू पुत्रगण राधेश्याम व उनके पड़ोसी देवो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें...
आगरा: योग गुरु रामदेव की तस्वीर लगाकर दो साल में बेचीं करोड़ों की नकली शक्तिवर्धक दवाएं