{"_id":"668947dc1ded929462051957","slug":"dealers-car-abandoned-from-police-station-after-three-days-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-120223-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन दिन बाद थाने से छोड़ दी डीलर की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन दिन बाद थाने से छोड़ दी डीलर की गाड़ी
Sat, 06 Jul 2024 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 06 Jul 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद थाने से छोड़ दी डीलर की गाड़ी
घिरोर। तीन दिन पूर्व थाने में पकड़ कर लाई गई एक राशन डीलर की पिकअप को पुलिस ने छोड़ दिया। इसकी शिकायत गांव कोडरा निवासी मुनीष कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र भेज कर की है।
उन्होंने कहा है कि 27 जून को रात एक राशन विक्रेता अपने पुत्र व अन्य लोगों के साथ आया और जबरन अंगूठा लगवाने लगे। जब राशन डीलर से कहा कि अगूंठा लगवाने के बाद राशन नहीं देते हो। इसलिए वह अंगूठा नहीं लगाएंगे। इसके बाद आरोपी ने हाथापाई की थी। घर में घुसकर बहू के साथ भी गाली गलौज करते हुए धमकी दी थी। शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस राशन डीलर की पिकअप को थाने ले गई थी। तीन दिन थाने में खड़ा रखने के बाद पिकअप को छोड़ दिया गया। उसकी शिकायत भी पुलिस ने दर्ज नहीं की । आरोपी अब खुलेआम असलहा लेकर घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। वह व परिजन काफी भयभीत हैं। पीड़ित ने एसपी से शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।