फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dealer accused of trying to rape by calling him home

डीलर पर घर में बुलाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Wed, 02 Nov 2022 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dealer accused of trying to rape by calling him home
सोरोंजी। क्षेत्र के एक गांव में राशन डीलर पर गांव की एक किशोरी को अपने घर पर बहाने से बुलाकर दुष्कर्म करने के प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया है। किशोरी की मां ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की है। वहीं राशन डीलर का कहना है कि उधारी के रुपये मांगने पर उस पर यह आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला का कहना है कि राशन डीलर 30 अक्तूबर को उसके घर पर आया। उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। उसे डीलर ने बहाने से अपने घर पर बुला लिया। जहां उससे दुष्कर्म की कोशिश की। बमुश्किल उसकी पुत्री छूट कर आ सकी। मामले की जानकारी उसने परिजन को दी। पुलिस को तहरीर दी गई। जब कोई कार्रवाई नहीं की तो पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई। राशन डीलर का कहना है कि महिला के पुत्र ने उससे 20 हजार रुपये उधार लिए थे। उधारी के रुपये मांगने पर उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed