{"_id":"6142384d8ebc3e1ef054f0aa","slug":"deadly-fever-two-deaths-including-woman-death-toll-rises-to-32-kasganj-news-agr5077815155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा बुखार: महिला सहित दो की मौत, मौतों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 32","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा बुखार: महिला सहित दो की मौत, मौतों का आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 32
विज्ञापन
कासगंज पटियाली के प्यारमपुर में मरीजों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : KASGANJ
कासगंज/सिढ़पुरा। जानलेवा बुखार लगातार अपने पैर पसारता जा रहा है। सिढ़पुरा और गंजडुंडवारा में महिला समेत तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। अब जिले में मौत का आंकड़ा बढ़कर 32 पर पहुंच गया है। लगातार हो रही मौत से लोगों में खौफ बढ़ रहा है।
सुभाष नगर निवासी सुनीता वर्मा पुत्री कंचन लाल को पिछले चार दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार आने पर परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन राहत नहीं मिली। चिकित्सकों ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। जब परिजन उसे बाहर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन प्रवीण वर्मा ने बताया कि सुनीता पिछले चार-पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थी उसको खून की भी कमी हो गई थी। इंद्रापुरी निवासी दीप्ति राठौर पुत्री अरविंद चार दिन से बुखार था।
परिजनों ने निजी चिकित्सक को दिखाया। उसका लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं राजा (22) पुत्र भरत निवासी राजेंद्र नगर कस्बा गंजडुंडवारा को तेज बुखार आने पर रेफर कर दिया था। बाहर ले जाते समय देर शाम उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज के पुस्तकालय अध्यक्ष सरील जोहरी में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद परिजन उसे अगरा लेकर गए हैं। असजीत (16) पुत्र पवन सक्सेना निवासी थाना रोड को तेज बुखार होने पर अलीगढ़ और खलील (32) निवासी थाना रोड में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है।