फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly fever dengu Nine die in a month 80 sick in this village of Etah

डेंगूू का प्रकोप: एटा के जीसुखपुर में एक माह में नौ की मौत, 80 बीमार

Tue, 01 Nov 2022 08:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Nov 2022 08:20 PM IST
सार

मंगलवार को सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और 70 से 80 लोगों को दवा देकर उपचार किया। इसके अलावा 50 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

विज्ञापन
Deadly fever dengu Nine die in a month 80 sick in this village of Etah
Dengu - फोटो : Bureau

विस्तार

एटा के ब्लॉक शीतलपुर क्षेत्र के गांव जीसुखपुर में एक माह से डेंगू व बुखार फैला हुआ है। इस अंतराल में गांव के अंदर डेंगू और बुखार से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि वर्तमान में भी 80 लोग बीमार हैं। इनको स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को पहुंचकर दवाएं दीं।
विज्ञापन

 
गांव में डेंगू और बुखार को फैले हुए करीब एक माह हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य महकमा सोता रहा। एक महीने में एक-एक करके नौ लोगों की मौत हो गई। ग्राम प्रधान संगीता के पति कृपाल सिंह ने बताया कि गांव में डेंगू बुखार से दो दिन पहले महाराज सिंह की मौत इलाज के दौरान आगरा में हुई है। पांच दिन पहले गांव के ही रामवीर सिंह की बुखार से मौत हो गई। इनके अलावा वीरपाल सिंह, मुकेश कुमार, रूपवती, शारदा देवी, लज्जाराम, यादराम और रामसिंह की मौत भी बुखार व डेंगू से एक माह के अंदर हो चुकी है। 
विज्ञापन

ये भी बुखार की चपेट में 

मृतक महाराज सिंह की पत्नी गुड्डी देवी और बेटी निशा अभी भी डेंगू की चपेट में हैं, जबकि भाभी रामदेवी डेंगू बुखार की वजह से कई दिनों से चारपाई पर पड़ी हैं। इनके दूसरे भाई सियाराम और उनके पुत्र रवींद्र को निजी चिकित्सकों ने डेंगू बताया है और इलाज चल रहा है। दूसरे पुत्र मितेंद्र की प्लेटलेट्स 40 हजार तक रह गई थीं, अब इलाज के बाद स्वस्थ्य हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: विसरा जांच से खुलेगा छात्र की मौत का राज, दिल्ली में मिला था शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

निजी चिकित्सकों के यहां करा रहे इलाज

इनके अलावा 15 लोग निजी चिकित्सकों के पास इलाज करा रहे हैं, जबकि 50 से अधिक घरों में चारपाइयों पर पड़े हैं। इनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। गांव में मंगलवार को सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और 70 से 80 लोगों को दवा देकर उपचार किया। इसके अलावा 50 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

ये बोले ग्रामीण ...

गांव जीसुखपुर के रहने वाले राधेश्याम ने बताया कि गांव में एक माह से महामारी जैसी फैली हुई है। एक के बाद एक करके एक माह में ही कई लोगों की डेंगू और बुखार से मौत हो चुकी है। अभी भी 70 से 80 लोग बीमार हैं। वहीं छंगेलाल ने बताया कि डेंगू बुखार की चपेट में आने वाले लोग आगरा, अलीगढ़ और एटा में निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed