फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Deadly attack on woman and her family after entering the house

Agra News: घर में घुसकर महिला व परिजनों पर जान लेवा हमला

Sun, 11 Feb 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on woman and her family after entering the house
कासगंज। क्षेत्र के गांव बहेड़िया में घर में घुसकर महिला व परिजन पर आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना के पीछे डेयरी के खोलने का विवाद है। मामले में छह नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ग्राम बहेड़िया में निवासी सुनील दूध की डेयरी का काम करता है। गांव के ही ब्रजेश कुमार ने डेयरी खोलने के लिए आवेदन किया। इसी की रंजिश सुनील ब्रजेश से मानने लगा। पांच फरवरी को सुनील ने अपने साथियों के साथ ब्रजेश की पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। इस पर सुनील और उसके साथी वौखला गए। आरोपियों ने अगले दिन छह फरवरी को उसके घर के बाहर गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी सुनील, सुखवीर, सुधीर, जयप्रकाश, ब्रजेश, दलवीर व चार अन्य लोग उनके घर में घुस गए और परिजन पर हमला कर दिया। उसके बड़े भाई देवेंद्र पर जानलेवा हमला करते हुए लोहे की रॉड से प्रहार किया। वहीं बचाने पहुंचने अन्य परिजनों पर भी प्रहार किए ।देवेंद्र के अतिरिक्त अन्य परिजनों में राधा, शेषपाल भी घायल हो गए। ब्रजेश की पत्नी आरती ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed